दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने कहा है कि उनकी सेना समुद्री लुटेरों से जहाजों की सुरक्षा के लिए तैनात की जा रही है। ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में शामिल होने का कोई इरादा नहीं।
दक्षिण कोरिया ने साफ किया है कि अदन की खाड़ी में अपनी सेना की तैनाती का मतलब ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होना नहीं है।
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने सोमवार को कहा कि अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों के खिलाफ अभियान चलाने वाली दक्षिण कोरियाई सैन्य टुकड़ी की तैनाती बढ़ाने का प्रस्ताव ईरान के खिलाफ अमेरिका और इस्राईल की सैन्य कार्रवाई में शामिल होने का संकेत नहीं है।
रक्षा मंत्री ने संसद सदस्यों को बताया कि इस तैनाती को ईरान के खिलाफ युद्ध में दक्षिण कोरिया की अप्रत्यक्ष सैन्य भागीदारी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में समुद्री लुटेरों की गतिविधियां पिछले साल के मुकाबले तीन गुना बढ़ गई हैं। ऐसे में दक्षिण कोरियाई सेना की तैनाती का मुख्य उद्देश्य इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले दक्षिण कोरियाई जहाजों और नागरिकों की सुरक्षा करना है।
दक्षिण कोरिया सरकार ने स्पष्ट किया है कि अदन की खाड़ी में उसकी सैन्य मौजूदगी समुद्री सुरक्षा और अपने नागरिकों की रक्षा तक सीमित है।
आपकी टिप्पणी